Oppo Find X8 Ultra: Overview
2025 की शुरुआत होते ही Oppo ने एक ऐसा flagship स्मार्टफोन पेश किया है, जो सिर्फ specs से नहीं, हर angle से प्रीमियम फील देता है – नाम है Oppo Find X8 Ultra. अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें DSLR जैसा कैमरा, Galaxy जैसा display, और satellite जैसी emergency connectivity हो — तो ये फोन आपके लिए है।
एक तरफ 1-inch sensor वाला 50MP quad कैमरा सिस्टम है, दूसरी तरफ ultra-fast Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6100mAh की बड़ी बैटरी, जिसे आप सिर्फ 30 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हो।
लेकिन ये सिर्फ numbers की बात नहीं है — Find X8 Ultra में वो हर चीज़ है जो एक futuristic, high-end स्मार्टफोन को define करती है।
Oppo Find X8 Ultra Specification

Oppo Find X8 Ultra Display – Professional Grade Experience
Oppo Find X8 Ultra में 6.82-इंच की बड़ी LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1440 x 3168 पिक्सल QHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, मतलब स्क्रॉलिंग और गेमिंग बहुत स्मूद दिखेगा। इसमें 1 बिलियन कलर्स हैं और Dolby Vision, HDR10+, HDR Vivid जैसे एडवांस फीचर्स हैं, जिससे फोटो और वीडियो में कलर accuracy जबरदस्त होगी। 2500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस outdoor visibility के लिए कमाल की है। अगर आप बाहर धूप में भी स्क्रीन देख रहे हैं, तो सब साफ दिखेगा। ये डिस्प्ले Ultra HDR को भी सपोर्ट करती है जो आने वाले 4K HDR वीडियो के लिए परफेक्ट है।
Oppo Find X8 Ultra – Full Specifications Table
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
डिस्प्ले | 6.82″ LTPO AMOLED, 120Hz, 2500nits |
रेजोल्यूशन | 1440 x 3168 (QHD+) |
प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite (3nm) |
GPU | Adreno 830 |
RAM/Storage | 12GB/256GB, 16GB/512GB, 16GB/1TB |
कैमरा | 50+50+50+50MP Quad |
सेल्फी कैमरा | 32MP |
बैटरी | 6100mAh, 100W wired, 50W wireless |
OS | Android 15, ColorOS 15 |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, Infrared |
रेटिंग | IP68/IP69 |
सुरक्षा | Ultrasonic In-display Fingerprint |
चार्जिंग पोर्ट | USB Type-C 3.2 |
Processor – Flagship से भी ऊपर वाला लेवल
फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। ये बहुत पावरफुल है और 2x 4.32GHz हाई-परफॉर्मेंस कोर के साथ आता है, जो demanding tasks जैसे गेमिंग और 4K एडिटिंग को बखूबी संभालता है। इसके साथ 6x 3.53GHz efficiency cores भी हैं, जो बैटरी बचाने के लिए optimized हैं। ग्राफिक्स के लिए Adreno 830 GPU है, जो भारी गेम्स को बिना लैग के चला सकता है। इस फोन में 12GB या 16GB LPDDR5X रैम और 256GB, 512GB या 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज है, जिससे apps तेजी से खुलते हैं और बड़ी फाइलें जल्दी ट्रांसफर होती हैं।

Oppo Find X8 UltraCamera – DSLR जैसे 4 कैमरे
Oppo Find X8 Ultra में पीछे की तरफ चार 50MP कैमरा सेंसर हैं। मेन सेंसर 1-inch साइज का है, जिससे फोटो में डिटेल बहुत ज्यादा मिलती है और low light में भी फोटो क्लीयर आती है। इसके साथ 70mm और 135mm के दो Periscope zoom लेंस हैं, जिनसे 3x और 6x optical zoom किया जा सकता है, वो भी बिना फोटो क्वालिटी घटाए। चौथा कैमरा 120° ultra-wide है, जिससे बड़े सीन और group shots आसानी से लिए जा सकते हैं। इसमें Hasselblad Color Calibration भी है, जिससे कलर्स नेचुरल और प्रोफेशनल लगते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो आप 4K में 30/60/120fps और 1080p में 240fps तक शूट कर सकते हैं — Dolby Vision और 10-bit वीडियो भी सपोर्ट करता है, जो फिल्मों जैसा क्वालिटी देता है।

Front Camera – 4K Ready Selfie
सेल्फी कैमरा 32MP का है जो 21mm वाइड एंगल के साथ आता है, जिससे आपको सिंगल में ही ज्यादा एरिया कवर करने को मिलता है। इसमें PDAF यानी auto-focus भी है, जिससे सेल्फी ब्लर नहीं होती। ये कैमरा 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है, जो ज्यादातर फोनों में नहीं मिलता। Instagram reels या YouTube shorts बनाने वालों के लिए ये बहुत काम का फीचर है।
Battery – Size भी बड़ा, स्पीड भी
फोन में 6100mAh की बड़ी बैटरी है जो Silicon-Carbon टेक्नोलॉजी पर बनी है, जिससे बैटरी कम जगह में ज्यादा कैपेसिटी देती है और ज्यादा टाइम तक टिकती है। इसे आप 100W wired चार्जिंग से तेजी से चार्ज कर सकते हैं — लगभग 30 मिनट में फुल चार्ज। इसके अलावा 50W wireless और 10W reverse wireless चार्जिंग भी दी गई है, यानी आप इससे अपने दूसरे डिवाइस को वायरलेस चार्ज भी कर सकते हैं।
Build & Durability – Premium Look और मजबूत Design
Oppo Find X8 UltraCamera का साइज़ 8.8mm मोटा है और वजन करीब 226 ग्राम है। ये थोड़ा हैवी है लेकिन हाथ में बहुत प्रीमियम लगता है क्योंकि इसमें मेटल + ग्लास का मजबूत कॉम्बिनेशन है। Oppo ने इसे IP68 और IP69 रेटिंग दी है – यानी ये धूल से पूरी तरह सुरक्षित है और 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक डूबा रह सकता है, साथ ही high-pressure water jets भी झेल सकता है। ऐसा बिल्ड सिर्फ ultra-premium फोनों में ही मिलता है।

Security & Sensors – Smart और Safe
फोन में ultrasonic in-display fingerprint सेंसर दिया गया है जो normal optical सेंसर से ज्यादा फास्ट और accurate होता है। इसके अलावा इसमें accelerometer, gyro, compass, proximity जैसे जरूरी sensors भी हैं। एक खास बात ये है कि इसका satellite emergency SOS फीचर आपको बिना नेटवर्क के भी मैसेज और कॉल करने की सुविधा देता है — ये फीचर खासतौर पर travellers और remote जगहों पर रहने वालों के लिए फायदेमंद है।
Connectivity – Future Ready Smartphone
Oppo Find X8 Ultra में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और Infrared पोर्ट दिया गया है। Wi-Fi 7 का मतलब है कि इंटरनेट स्पीड lightning fast होगी अगर आपके पास compatible router है। Bluetooth 5.4 से ज्यादा stable और energy-efficient कनेक्शन मिलेगा। USB Type-C 3.2 पोर्ट के साथ file transfer superfast होता है। हालांकि 3.5mm जैक और SD कार्ड स्लॉट नहीं है, लेकिन इतना स्टोरेज है कि आपको उसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़े:
Realme GT7 confirm to launch on 23 April 2025
Meizu Note 16 – 6000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाला दमदार बजट स्मार्टफोन