
Samsung Galaxy Z Flip7 FE – नया फोल्डेबल फोन
Samsung जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip7 FE लॉन्च करने वाला है। इसका official release 25 जुलाई 2025 को होने की उम्मीद है। इसकी कीमत $899.99 (लगभग 75,000 रुपये) बताई जा रही है।
Design & Build
यह फोन unfold होने पर 165.1mm लंबा और folded mode में 85.1mm का होगा। thickness unfold पर 6.9mm और folded पर 14.9mm है। इसका weight 187g है। build में Gorilla Glass Victus 2 और aluminum frame दिया गया है। IP48 रेटिंग से यह हल्की बारिश और dust से safe रहेगा।
Display
Galaxy Z Flip7 FE में 6.7 इंच की Foldable Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसका refresh rate 120Hz है और peak brightness 2600 nits तक जाती है। cover display 3.4 इंच की Super AMOLED है जो notifications और quick use के लिए है।
Processor
फोन में Exynos 2400 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 10-core CPU और Xclipse 940 GPU है। यह phone Android 16 और One UI 8 पर चलेगा। daily use और multitasking के लिए यह chipset अच्छा रहेगा।
Camera
पीछे की तरफ dual camera setup है जिसमें 50MP का wide camera और 12MP का ultrawide camera दिया गया है। front camera 10MP का है जो clear selfies देगा। rear camera से 4K@60fps तक recording कर सकते हैं।

Battery
फोन में 4000mAh की battery दी गई है। 25W wired, 15W wireless और 4.5W reverse wireless charging का support मिलेगा। 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा।
Extra Features
Side-mounted fingerprint sensor, stereo speakers, WiFi 6e और Bluetooth 5.4 जैसे features इसमें मिलते हैं। यह फोन Black और White color options में आएगा।